गिरिडीह रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर एवं सिंहोडीह स्थित पावित्री हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 1 नवंबर से 10 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। पहले दिन 60 वर्ष से अधिक उम्र के कई वरिष्ठ नागरिकों ने इसका लाभ उठाया। जांच का कार्य डॉ. इंतखाब आलम एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। साथ ही ‘प्रोजेक्ट पॉजिटिव हेल्थ’ के तहत फ्री चेकअप जैसे शुगर, बीपी, वजन एवं हाइट की जांच भी की गई।

यह दूसरा साप्ताहिक स्वास्थ्य शिविर “दो चम्मच कम, चार कदम आगे” के संदेश के साथ स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रीतेश सिन्हा, अनिल मिश्रा, सीए शंकर अग्रवाल, सचिव सीए रवि गाड़िया, कोषाध्यक्ष सीए दीपक सोंथालिया, राजेंद्र तरवे सहित पावित्री हॉस्पिटल की पूरी टीम ने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।













