Aba News

प्रभात फेरी में ‘जो बोले सो निहाल’ के जयकारों से गूंजा गिरिडीह, गुरुनानक जयंती पर भक्तिमय माहौल

गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गिरिडीह में शनिवार को तीसरे दिन भी प्रभात फेरी का आयोजन धूमधाम से किया गया। पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा से प्रारंभ हुई प्रभात फेरी मकतपुर चौक, जिला परिषद, ट्रेंड्स मॉल और बरगंडा चौक होते हुए सरदार गुरदीप सिंह बग्गा के आवास पर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों और गुरुवाणी की मधुर ध्वनि से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

प्रभात फेरी के समापन पर संगतों का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया और महिला संगतों ने भावपूर्ण शब्द-कीर्तन प्रस्तुत किया। गुरुद्वारा के मुख्य पुजारी ने अरदास कर शहरवासियों की सुख-शांति की कामना की। सरदार गुरदीप सिंह बग्गा और उनके परिवार की ओर से सभी संगतों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे श्रद्धा के साथ प्रभात फेरी में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें