Aba News

गिरिडीह में संपन्न हुई ज्योति कलश रथ यात्रा — दीप महायज्ञ के साथ हुआ भव्य समापन

अखिल विश्व गायत्री परिवार मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा का समापन आज गिरिडीह स्थित गायत्री शक्तिपीठ में दीप महायज्ञ के साथ हुआ। यह यात्रा 3 अक्टूबर 2025 से पूरे गिरिडीह जिले के विभिन्न गांवों और नगरों का भ्रमण करते हुए आज पूर्ण हुई। इस दौरान सिहोडीह, बरगंडा, अरगाघाट, बरमसिया, बजरंग चौक, अलकापुरी और कोलडीहा सहित अनेक स्थानों पर दीप यज्ञ और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य जन-जन तक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा के संदेश को पहुंचाना था। यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने नियमित गायत्री उपासना, मंत्र लेखन और बुराइयों को त्यागने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की सफलता में गायत्री परिवार गिरिडीह के सैकड़ों सदस्यों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें