Aba News

गिरिडीह में शोक की लहर: समाजसेवी निर्मल वर्मा के पिता जगदीश महतो का निधन

गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी सह परसाटांड़ पंचायत के पूर्व मुखिया निर्मल वर्मा के पिता जगदीश महतो का शुक्रवार की रात निधन हो गया। लंबे समय से वे गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे और रांची में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

शनिवार सुबह से ही इलाके के कई गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि देने लगे। मौके पर पहुंचे जेएमएम नेता सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अनिल राम ने कहा कि स्वर्गीय जगदीश महतो ने अपना पूरा जीवन समाजसेवा को समर्पित किया था और उनके आदर्शों पर चलते हुए उनके पुत्र निर्मल वर्मा आज भी समाज के लिए कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें