Aba News

धन गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर भक्तिमय प्रभात फेरी से गूंजा गिरिडीह

गिरिडीह में शुक्रवार की सुबह धन गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पूरे शहर का माहौल भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो उठा। सिख समाज द्वारा आयोजित दूसरी प्रभात फेरी पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर मकतपुर चौक, जिला परिषद चौक, टावर चौक होते हुए ट्रेंड्स मॉल के समीप सरदार शैवी सिंह (पुत्र गुरचरण सिंह) के निवास स्थान तक निकाली गई।

प्रभात फेरी के दौरान “धन गुरु नानक प्यारे” और “कौन जाने गुण सतगुरु तेरे” जैसे मधुर गुरबाणी कीर्तन से वातावरण गुंजायमान हो उठा। रास्ते भर सिख संगतों का श्रद्धा और उल्लास देखते ही बन रहा था। समापन स्थल पर संगतों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया, जिससे माहौल और भी पावन बन गया। प्रभात फेरी की समाप्ति के बाद महिला संगतों द्वारा शब्द कीर्तन और अरदास की गई तथा जलपान सेवा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु शामिल हुए और गुरु नानक देव जी के उपदेश — मानवता, सेवा और एकता के संदेश — को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें