Aba News

गिरिडीह में पेंशन अदालत बैठक सम्पन्न: उपायुक्त रामनिवास यादव ने दिए सख्त निर्देश

समाहरणालय सभागार में आज जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में पेंशन अदालत से संबंधित बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि पेंशनधारियों की समस्याओं का शीघ्र और पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागवार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि पेंशन से जुड़े किसी भी प्रकरण में अनावश्यक देरी न हो।

उन्होंने सभी बैंकों और विभागों को समन्वय स्थापित कर समय पर कार्रवाई करने का आदेश दिया। बैठक में शिक्षा, कृषि, प्रखंड एवं अंचल स्तर से जुड़े कई मामलों पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने उपस्थित पेंशनधारियों की शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें