Aba News

128वां गोपाल गौशाला मेला: परंपरा और आस्था का संगम

गिरिडीह के पचंबा स्थित गोपाल गौशाला परिसर में 128वां गोपाल गौशाला मेला के दूसरे दिन का भव्य शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्वलन कर मेले का उद्घाटन जमुआ विधायक मंजू कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, प्रदेश मंत्री कामेश्वर पासवान, संयोजक मुकेश साहू और नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्य अतिथि मंजू कुमारी ने कहा कि यह मेला गिरिडीह की ऐतिहासिक पहचान है, जो आज भव्य स्वरूप ले चुका है। वहीं दिनेश यादव और महादेव दुबे ने मेले को राज्य का गौरव बताया। कामेश्वर पासवान ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह गौशाला जल्द ही देश की अग्रणी गौशालाओं में शामिल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें