Aba News

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पचम्बा थाना द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, एकता और अखंडता का दिया संदेश

गिरिडीह राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पचम्बा थाना की ओर से ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। इस दौड़ की शुरुआत अलकापुरी से हुई और समापन पचम्बा चौक पर किया गया। इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी राजीव कुमार, थाना के पदाधिकारी, पुलिस कर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा का संदेश दिया।

कार्यक्रम के बाद थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि यह दौड़ पूरे भारतवर्ष में एकता के प्रतीक के रूप में आयोजित की जा रही है। गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देशानुसार पचम्बा थाना क्षेत्र में भी इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में भाईचारा, एकजुटता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें