गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो टोल प्लाजा संख्या-2 पर देर रात अफरा-तफरी मच गई, जब 15 से 20 वाहनों में सवार युवकों ने टोल फ्री करवाने के लिए जमकर उत्पात मचाया। टोल कर्मी नरेन्द्र कुमार और गौरव शर्मा को रोकने पर युवकों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों की पिटाई कर दी। घायल कर्मियों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल भेजा गया है।
हंगामे के दौरान टोल कर्मी गौरव शर्मा का मोबाइल फोन और करीब 10 ग्राम की सोने की चेन लूट ली गई। घटना से टोल परिसर में दहशत और अव्यवस्था का माहौल बन गया। टोल प्रशासन ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।












