Aba News

गिरिडीह के पचंबा में शुरू हुआ 128वां गोपाल गौशाला मेला, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया उद्घाटन

गिरिडीह के पचंबा स्थित गोपाल गौशाला परिसर में बुधवार की शाम लोकआस्था के पर्व छठ के दूसरे दिन 128वां गोपाल गौशाला मेला धूमधाम से शुरू हुआ। दीप प्रज्वलन कर मेले का शुभारंभ नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, संयोजक मुकेश साहू और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने संयुक्त रूप से किया। मंत्री सोनू ने कहा कि गौशालाओं की स्थापना सरकार की दूरदर्शी पहल है, जिससे बेसहारा पशुओं की सेवा और संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

मेले के संयोजक मुकेश साहू ने बताया कि इस वर्ष का मेला विशेष आकर्षणों से भरपूर रहेगा। पौराणिक कथाओं पर आधारित चलंत मूर्तियों की प्रदर्शनी, झूले और भगवान श्रीकृष्ण समेत देवी-देवताओं की भव्य झांकियां लोगों को आकर्षित करेंगी। बाहर से आए कलाकारों की टीम प्रतिदिन भक्तिभाव से झांकियों का प्रदर्शन करेगी। उद्घाटन समारोह में समिति के कई गणमान्य सदस्य, व्यापारी और आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें