Aba News

उपायुक्त रामनिवास यादव ने कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

गिरिडीह,  जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में साइकिल वितरण, प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे और प्रत्येक योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

 

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे लक्षित उपलब्धि को शत-प्रतिशत पूरा करें तथा योजनाओं की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करें। उपायुक्त ने कल्याण विभाग की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी बल दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। इस समीक्षा बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें