गिरिडीह में एक बार फिर भू-माफियाओं की नजर भारतीय सांख्यिकीय संस्थान की जमीन पर पड़ गई है। बताया जा रहा है कि शास्त्री नगर क्षेत्र में स्थित संस्थान की बाउंड्रीवाल को लगभग 50 फीट तक धंसा दिया गया है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि भू-माफियाओं ने जमीन पर कब्जे की कोशिश की है।

घटना की जानकारी मिलते ही संस्थान के अधिकारी और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। अधिकारियों ने कहा कि यह जमीन संस्थान की संपत्ति है और किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि पूरे झारखंड में भारतीय सांख्यिकीय संस्थान की शाखा केवल गिरिडीह में ही स्थित है।













