Aba News

33 हजार वोल्ट टावर पर चढ़ा युवक, घंटेभर बाद सुरक्षित उतारा गया

गिरिडीह के पीरटांड़ प्रखंड के बांध पौड़ाया गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान मदन टुडू के रूप में हुई है, जो जतरा मेला देखने के बाद नशे की हालत में घर लौटते वक्त अचानक बिजली टावर पर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना प्रभारी दीपेश शर्मा और टीम ने मौके पर पहुंचकर बिजली विभाग से संपर्क किया।

विभाग द्वारा तुरंत बिजली आपूर्ति बाधित की गई और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक नशे में था, जिससे यह खतरनाक हरकत हुई। समय रहते कदम उठाए जाने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। ग्रामीणों ने पुलिस और बिजली विभाग की तत्परता की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें