Aba News

पीरटांड़ में बिजली तार पर चढ़ा युवक, 33 हजार वोल्ट लाइन से सुरक्षित बचाया

आज सुबह पीरटांड़ प्रखंड के बांध पौड़ाया में एक चौंकाने वाली घटना घटी। बताया जा रहा है कि जतरा देखने के बाद एक युवक 33,000 वोल्ट की बिजली लाइन पर चढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और बिजली विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित उतारने का प्रयास किया।

काफी समय और सावधानीपूर्वक प्रयास के बाद युवक को हाई-वोल्टेज लाइन से सुरक्षित उतारा गया। इस दौरान बिजली सप्लाई को अस्थायी रूप से बाधित किया गया, ताकि युवक और राहत कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के इस खतरे भरे कदम के पीछे उत्सुकता और लापरवाही का मिश्रण था।

घटना के बाद युवक को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया और बिजली विभाग ने सभी से सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारीयों ने कहा कि हाई-वोल्टेज लाइन के पास कभी भी खतरनाक खेल या शरारत न करें, क्योंकि इससे जीवन को गंभीर खतरा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें