Aba News

पावित्री हॉस्पिटल में 60 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 1 से 10 नवंबर तक चलेगा आयोजन

गिरीडीह के सिहोड़ीह कॉलेज मोड़ ओवरब्रिज के पास स्थित पावित्री हॉस्पिटल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1 नवंबर से 10 नवंबर 2025 तक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में डॉक्टर इंतखाब आलम (एमबीबीएस) द्वारा मरीजों को मुफ्त परामर्श और जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह सेवा प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

 

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें समय पर जांच व उपचार के लिए प्रेरित करना है। हॉस्पिटल प्रशासन ने वरिष्ठ नागरिकों से आधार कार्ड के साथ पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि वे स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ा सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें