गिरिडीह में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा और ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन की बैठक बुधवार को जिला अध्यक्ष दुर्गाराम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 1 नवंबर, देवउठनी एकादशी के दिन प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। कार्यक्रम महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रांत कुमार के अलकापुरी स्थित आवास परिसर में आयोजित होगा।
दुर्गाराम और बासुदेव राम ने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में अर्जुन राम, वासुदेव राम, भीम रवानी, राम प्रसाद, मनोज कुमार चंद्रवंशी, रूपेश चंद्रवंशी, मनीष राज सिंह, दीपक कुमार वर्मा और अमित कुमार भी उपस्थित थे। यह आयोजन समाज की एकता, गौरव और परंपरा को सशक्त करने का प्रतीक होगा।












