गिरिडीह में लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर आज श्रद्धालुओं ने उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। पचम्बा थाना क्षेत्र स्थित बुढ़वा आहार तालाब पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे। महिलाओं ने व्रत परंपरा के तहत सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पचम्बा पुलिस प्रशासन और NDRF की टीम लगातार मुस्तैद रही। घाटों पर भक्ति गीतों की गूंज और छठ मैया के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। पूरा गिरिडीह शहर आज आस्था, भक्ति और परंपरा के रंग में रंगा नजर आया।













