गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में खरीदी गई जमीन पर बने मकान को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित मो० सद्दाम रैन, निवासी हटिया रोड पचम्बा, ने बताया कि 25 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे मोहम्मद समीम अंसारी, मुबारक हुसैन, मकसूद अंसारी समेत 15 से 20 लोग हथियारों से लैस होकर पहुंचे और उनके बने मकान को तोड़ दिया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने 20 लाख रुपये की मांग की थी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज और मारपीट की। बीच-बचाव करने आए मुंशी नारायण दास को भी पीटा गया। घटना के बाद पीड़ित ने जमुआ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












