Aba News

पचम्बा-चितरडीह रोड पर फिर जाम की मार, ट्रक ने तोड़ा प्रशासन का लगाया बैरियर

पचम्बा-चितरडीह रोड पर जाम की समस्या एक बार फिर लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है। पचम्बा मोड़ से बुढ़वा अहरा तक सड़क की कम चौड़ाई और बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण दिनभर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने हेतु बैरियर लगाया था,

लेकिन बीती रात करीब दो बजे एक लापरवाह ट्रक चालक ने तेज रफ्तार में बैरियर तोड़ दिया। हादसे के बाद बैरियर सड़क पर गिरा पड़ा है, जिससे लोगों की आवाजाही और मुश्किल हो गई है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तुरंत बैरियर की मरम्मत और सख्त निगरानी की मांग की है ताकि बार-बार हो रही इस जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें