Aba News

शास्त्री नगर में धूमधाम से हुआ भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन

शास्त्री नगर चित्रगुप्त महापरिवार की ओर से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को उसरी नदी में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। विसर्जन जुलूस में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भक्तों ने भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

 

 

मौके पर बड़ी संख्या में चित्रांश समाज के लोग उपस्थित रहे और भगवान चित्रगुप्त से समाज की उन्नति एवं सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें