Aba News

छठ पर्व को लेकर पचम्बा थाना प्रभारी ने किया बुढ़वा अहरा घाट का निरीक्षण

पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने शुक्रवार को पचम्बा स्थित बुढ़वा अहरा छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट की सफाई व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान पूर्व वार्ड पार्षद अनिल राम और समाजसेवी रंजीत भदानी मौजूद रहे। उन्होंने थाना प्रभारी को घाट की तैयारियों में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। इस पर थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन छठ पर्व को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है और सुरक्षा व व्यवस्था के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें