Aba News

तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने ली तीन युवकों की खुशियां, एक की हालत नाजुक

गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के हथियागढ़ मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कोडरमा जिले के फुटलाही गांव निवासी तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक युवक का हाथ कटकर अलग हो गया और पैर भी बुरी तरह जख्मी हो गया।

घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया, जबकि घायल युवक सड़क पर तड़पते रहे। बाद में एक राहगीर ने मानवता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तीनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें