Aba News

बगोदर में बड़ा हादसा: अनियंत्रित कंटेनर पुल के नीचे गिरा, ड्राइवर बाल-बाल बचा

बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित बीस माइल पुल के पास गुरुवार की अहले सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। कोलकाता से बनारस जा रहा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गया, जिससे चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना के समय कंटेनर में केवल चालक मौजूद था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

घटना की सूचना मिलते ही बगोदर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हादसे के कारण पुल के नीचे गिरा कंटेनर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क किनारे मौजूद लोगों ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब चार बजे हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें