सदर प्रखंड के पालमो गांव में हाल ही में दो युवकों, प्रमोद पंडित और रवि कुमार विश्वकर्मा की असामयिक मृत्यु के बाद उनके परिवार गहरे संकट में हैं। इस कठिन परिस्थिति में पूर्व जिप सदस्य एवं ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने दोनों मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने सरकार और प्रशासन से आश्रित परिवारों को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ मृतकों के बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

राजेश यादव ने कहा कि सरकार को ऐसे परिवारों के प्रति संवेदनशील होकर शीघ्र कदम उठाने चाहिए ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रह सके। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर फॉरवर्ड ब्लॉक नेता संजय चौधरी, रुस्तम अंसारी सहित परिजन बद्री पंडित, पूनम देवी, शंभू विश्वकर्मा, पिंकी देवी और आश्रित बच्चे मौजूद रहे।












