Aba News

गिरिडीह में भगवान चित्रगुप्त की पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई संपन्न

गिरिडीह में भगवान चित्रगुप्त की पूजा पूरे जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक चित्रांश समाज के लोगों ने विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त की आराधना की और समाज में ज्ञान, न्याय और सदाचार की स्थापना की कामना की। शहर के वकालत खाना, चित्रांश भवन, शास्त्री नगर, सिहोडीह और बरमसिया सहित कई स्थानों पर पूजा का भव्य आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

पूजा के बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक परिधान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। चित्रांश समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पर्व लेखन, न्याय और नैतिकता का प्रतीक है। वहीं स्थानीय युवाओं की सक्रिय भागीदारी और पुलिस प्रशासन की सतर्कता से कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें