Aba News

परंपरा और आस्था का संगम: मकतपुर बांग्ला स्कूल में धूमधाम से हुआ सिंदूर खेला

गिरिडीह के मकतपुर बांग्ला स्कूल में बुधवार को काली पूजा के समापन अवसर पर बंगाली समुदाय की पारंपरिक सिंदूर खेला रस्म बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। मां काली की प्रतिमा के विसर्जन से पहले महिलाओं ने मां को सिंदूर अर्पित किया और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस रस्म के दौरान महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।

पूरे परिसर में लाल रंग के सिंदूर और भक्ति की भावना से ओतप्रोत दृश्य देखने लायक था। बंगाली संस्कृति की झलक इस आयोजन में पूरी तरह झलकी। कार्यक्रम में विश्वनाथ पाल (रविंद्र ग्रंथागार काली पूजा कमिटी अध्यक्ष), तनिमा चटर्जी (महिलाध्यक्ष) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। परंपरा, भक्ति और उल्लास का यह संगम महिलाओं के चेहरों पर खुशियों की चमक बिखेर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें