गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन में भाकपा (माले) की जिला कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य सचिव मनोज भक्त, पूर्व विधायक विनोद सिंह, जिला सचिव अशोक पासवान और इंकलाबी नौजवान सभा के महासचिव नीरज कुमार ने की। इस दौरान संगठन विस्तार, बिहार चुनाव कोष, नए वोटर जागरूकता अभियान और झारखंड की नई राजनीतिक परिस्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।

मनोज भक्त ने कहा कि गिरिडीह में पार्टी मजबूत है, अब इसे सभी विधानसभा क्षेत्रों में विस्तार देना प्राथमिकता है। विनोद सिंह ने बिहार में मतदाता सूची से नाम विलोपन पर चिंता जताते हुए सतर्कता की अपील की। नीरज कुमार ने युवाओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में सीताराम सिंह, भोला महतो, राजेश सिन्हा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे और संगठन सशक्तिकरण पर जोर दिया।












