Aba News

जे आर जी बैंक के नवनिर्मित क्षेत्रीय कार्यालय एवं गिरिडीह शाखा का हुआ भव्य उद्घाटन

गिरिडीह के पावर हाउस चौक स्थित द गैलेक्सी में आज झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के नवनिर्मित क्षेत्रीय कार्यालय एवं गिरिडीह शाखा का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन जे आर जी बैंक झारखंड राज्य के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर बैंक के अधिकारी, कर्मचारी और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कन्नौजिया, वरीय प्रबंधक प्रतिमा कुमारी, अनन्त चौधरी, कपिल देव ठाकुर और शाखा प्रबंधक केशव भारद्वाज सहित सभी कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाया। नए कार्यालय के शुभारंभ से बैंक की प्रशासनिक और वित्तीय सेवाएं अब और अधिक सुदृढ़ एवं जनसुलभ होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें