गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र स्थित कुलगो टोल प्लाजा के पास उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ युवकों के बीच हुए विवाद के दौरान एक नाबालिग ने अचानक पिस्टल निकाल ली। पिस्टल देखते ही वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए और मौके से भागने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही डुमरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसके पास से 7.65 बोर की पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि नाबालिग पिछले कुछ दिनों से हथियार लेकर घूम रहा था और विवाद के दौरान आवेश में आकर गोली चला दी। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि हथियार उसके पास कैसे पहुंचा और इस घटना में कौन-कौन शामिल थे।












