Aba News

पार्श्वनाथ आईटीआई में हुआ दीक्षांत समारोह, सत्र 2023-25 के प्रशिक्षुओं को मिला सम्मान — टॉपर छात्रों को शिल्ड व प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

गिरिडीह। शहर के बक्सीडीह रोड स्थित पार्श्वनाथ प्राइवेट आईटीआई में शुक्रवार को डीजीइटी दिल्ली के दिशा-निर्देशानुसार सत्र 2023-25 के प्रशिक्षुओं के लिए कौशल दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नूकांत, वरिष्ठ पत्रकार आलोक रंजन, डॉक्टर तारकनाथ देव, अधिवक्ता नित्यानंद प्रसाद, अधिवक्ता चंदन सिन्हा और संस्थान के संस्थापक राजेंद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्राचार्य मुकेश शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र और शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के टॉपर रहे मो. सफदर अंसारी (94.35%), द्वितीय स्थान पर दिलीप शर्मा (93%) और तृतीय स्थान पर विकास कुमार विश्वकर्मा (91%) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पूरे परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

मुख्य अतिथि चुन्नूकांत ने अपने संबोधन में कहा कि पार्श्वनाथ आईटीआई गिरिडीह के युवाओं को स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान कर समाज में एक उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रमाण पत्र केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि छात्रों की मेहनत, समर्पण और दक्षता की सरकारी मान्यता है। अतिथियों ने संस्थान द्वारा स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर विभिन्न कंपनियों में रोजगार दिलाने के प्रयासों की सराहना की। वहीं, संस्थान के डायरेक्टर रिंकेश कुमार ने बताया कि सत्र 2023-25 में संस्थान का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा है, जो प्रशिक्षकों की मेहनत और छात्रों की लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान से प्रशिक्षित अनेक छात्र अब प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्यरत हैं। समारोह में प्रशिक्षक रूपेश चौधरी, फिरोज अख्तर, संतोष पासवान, सोनू वर्मा, राजेश वर्मा सहित सभी शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें