Aba News

गिरिडीह में पावित्री हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक मरीजों को मिला लाभ

गिरिडीह जिले के सिहोडीह स्थित पावित्री हॉस्पिटल की ओर से गुरुवार को ग्राम पंचायत तेलोडीह के मुखिया शब्बीर आलम के आवास पर एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद मरीजों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था। शिविर में पावित्री हॉस्पिटल के संचालक डॉ० रितेश सिन्हा, हड्डी एवं नशा रोग विशेषज्ञ डॉ० इंतेखाब आलम और एमडी जनरल फिजिशियन सहित अन्य चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया। शिविर के दौरान बीपी, शुगर जांच, दवा वितरण और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिविर में करीब 150 से अधिक मरीजों ने अपनी जांच एवं इलाज करवाया। पावित्री हॉस्पिटल की टीम ने बेहतर सेवा भावना और समर्पण के साथ प्रत्येक मरीज का ध्यानपूर्वक इलाज किया। इस सफल आयोजन में मनीष कुमार सिन्हा, रितेश जमुआर, शंकर शर्मा, वीरेंद्र मेहता, छोटू कुमार राणा, चंचला कुमारी, सुलेखा कुमारी, ग्लोरी और संदीप कुमार वर्मा सहित कई कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अस्पताल प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की बात कही, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समय-समय पर निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें