Aba News

उच्च न्यायालय के आदेश पर गिरिडीह नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, दशकों पुराने दुकानों से अतिक्रमण हटाया गया

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद गुरुवार को गिरिडीह नगर निगम की टीम ने टावर चौक के समीप दशकों पुराने दुकानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस अभियान में उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक, सहायक उप नगर आयुक्त अशोक हासदा, दंडाधिकारी और नगर थाना पुलिस टीम शामिल रही। निगम के सख्त रुख को देखते हुए 22 दुकानदारों ने स्वयं अपने दुकानों को खाली करना शुरू कर दिया।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद दुकानदारों को पर्याप्त समय दिया गया था, लेकिन अब निगम के पुराने प्लॉट को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। वहीं दुकानदारों ने भी कहा कि वे आदेश का सम्मान करते हुए अपने दुकानें खाली कर रहे हैं। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें