Aba News

होटल कलश धाम में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कई युवक-युवतियां रंगे हाथों गिरफ्तार, होटल सील, संचालक हिरासत में — प्रशासन ने शुरू की जांच

गिरिडीह जिले के बगोदर-सरिया रोड स्थित चर्चित होटल कलश धाम में मंगलवार देर रात प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने होटल से कई युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में की गई, जिसमें एसडीओ संतोष कुमार गुप्ता समेत पुलिस की टीम मौजूद थी। मौके पर ही होटल को सील कर दिया गया और होटल संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यह होटल लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों का अड्डा बना हुआ था। यहां न केवल कमरों में अवैध गतिविधियां चलती थीं, बल्कि शराब पीने और अन्य असामाजिक कार्यों के लिए विशेष केबिन भी बनाए गए थे। यह होटल एक स्कूल और बीएड कॉलेज से मात्र 10 मीटर की दूरी पर स्थित होने के कारण स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, होटल कलश धाम में पिछले कई महीनों से सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था, जिसकी भनक प्रशासन को अब जाकर लगी। फिलहाल, सभी गिरफ्तार युवक-युवतियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। एसडीपीओ धनंजय राम ने कहा कि यह जांच की जाएगी कि आखिर इतनी बड़ी अवैध गतिविधि चल रही थी, फिर भी स्थानीय स्तर पर निगरानी में चूक कैसे हुई। प्रशासन ने इस पूरे प्रकरण में सख्त कार्रवाई की बात कही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें