Aba News

गिरिडीह में नक्सली दंपती ने किया आत्मसमर्पण, मुख्यधारा से जुड़ने का लिया संकल्प

गिरिडीह में नक्सली संगठन से जुड़े एरिया कमेटी सदस्य शिवलाल हेम्ब्रम उर्फ शिवा और उनकी पत्नी सरिता हांसदा उर्फ उर्मिला ने बुधवार को गिरिडीह पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। दोनों ने झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर संगठन छोड़ने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, उपायुक्त रामनिवास यादव और अन्य अधिकारी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, शिवलाल माओवादी कमांडर करम दा उर्फ विवेक के दस्ते में सक्रिय सदस्य थे।

शिवलाल और सरिता दोनों वर्षों से नक्सली गतिविधियों में संलिप्त थे, जिन पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। संगठन के शीर्ष कमांडरों द्वारा शोषण और लगातार पुलिस दबाव के कारण उन्होंने मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह आत्मसमर्पण नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका है और अन्य उग्रवादियों के लिए प्रेरणा बनेगा। राज्य सरकार की योजना के तहत दोनों को पुनर्वास लाभ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें