Aba News

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि, धारियाडीह में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता के निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार की सुबह 10 बजे धारियाडीह स्थित उनके आवास पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर नवयुवक संघ समिति धारियाडीह की ओर से अशोक गुप्ता को पगड़ी पहनाकर और पार्टी का झंडा ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने उनके कार्यों को याद करते हुए कहा कि अशोक गुप्ता ने हमेशा पार्टी और समाज के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य किया। भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें पार्टी की रीढ़ बताया और कहा कि उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है।

बताया गया कि अशोक गुप्ता लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए नम आंखों से विदा किया गया। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के जिला महामंत्री संदीप डांगे, नेता विभाकर पांडे, नगर अध्यक्ष हरविंदर सिंह बग्गा, अमर शर्मा, बनारसी दास, ज्योति शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार और सचिव प्रमोद अग्रवाल ने भी उनकी सेवाओं को याद करते हुए कहा कि अशोक गुप्ता का पूरा जीवन समाज और पार्टी के लिए समर्पित था। उनके जाने से न केवल भाजपा बल्कि गिरिडीह जिले ने एक सच्चा समाजसेवी खो दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें