Aba News

उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

गिरिडीह, 07 अक्टूबर 2025:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की विधि व्यवस्था से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन से संबंधित उपकरणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की समुचित देखरेख का निर्देश अधिकारियों को दिया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयरहाउस परिसर के विभिन्न हिस्सों जैसे बीयू हॉल, जनरेटर रूम, लॉग बुक, तथा अग्निशमन यंत्रों की स्थिति की जांच की। उन्होंने सुरक्षा बलों की ड्यूटी रजिस्टर और उपस्थिति की भी जानकारी ली। श्री यादव ने कहा कि निर्वाचन सामग्रियों की सुरक्षा व्यवस्था में सतर्कता और अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है। इस दौरान उन्होंने परिसर में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों से बातचीत की और उन्हें अपने कार्य एवं जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा एवं जागरूकता के साथ निभाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी उपकरण नियमित रूप से जांचे जाएं ताकि किसी भी तकनीकी त्रुटि की संभावना न रहे।

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री रंथू महतो, अग्निशमन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उपायुक्त को वेयरहाउस में की जा रही सुरक्षा एवं रखरखाव संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। श्री यादव ने कहा कि जिला प्रशासन निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, और इसी दिशा में हर महीने ऐसे निरीक्षण किए जा रहे हैं ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश न रहे। उन्होंने सभी कर्मियों को सतर्कता, तत्परता एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों के निर्वहन का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें