Aba News

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह में ज़िला अध्यक्षा रश्मि गुप्ता का भव्य स्वागत

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह द्वारा 5 अक्टूबर 2025 को होटल गार्डन व्यू में ज़िला अध्यक्षा रश्मि गुप्ता के आधिकारिक दौरे के अवसर पर जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया। क्लब की कर्मठ और उदार अध्यक्ष हेमा दत्ता ने इस मीटिंग का संचालन बहुत ही सधे और प्रभावी तरीके से किया। कार्यक्रम की शुरुआत इनर व्हील प्रार्थना और दीप प्रज्वलन से की गई, जिसने पूरे माहौल को आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। क्लब सचिव पायल वर्मा ने इस अवसर पर क्लब की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान क्लब बुलेटिन ‘ध्वनि’ का भी विमोचन किया गया, जिसमें वर्षभर की योजनाओं और कार्यों को दर्शाया गया।

ज़िला अध्यक्षा रश्मि गुप्ता, जो बिहार एवं झारखंड के 95 क्लबों की लीडर हैं, महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल हैं। उनके आगमन पर सभी सदस्यों ने उन्हें विशेष सम्मान के साथ स्वागत किया। रश्मि गुप्ता ने क्लब की टीम भावना और उनके समाजसेवी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इनर व्हील क्लब समाज में बदलाव की प्रेरणा देने वाला संगठन है। उनके सम्मान में पिछले दो दिनों में क्लब द्वारा 8 सामाजिक परियोजनाएँ सफलतापूर्वक कार्यान्वित की गईं, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्र शामिल थे। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की एकजुटता और नारी शक्ति के प्रतीक के रूप में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें