गिरिडीह के नागरिकों के लिए मर्सी हॉस्पिटल एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। रविवार, 05 अक्टूबर 2025 को बस स्टैंड रोड स्थित मर्सी हॉस्पिटल में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक “भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर” का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विभिन्न विभागों के अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टर ने निःशुल्क परामर्श दिया, जिनमें स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, आर्थोपेडिक एवं ट्रॉमा सर्जन, मेडिसिन, बाल रोग, ईएनटी, जनरल सर्जरी, दंत रोग एवं रीढ़ रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। मर्सी हॉस्पिटल का उद्देश्य है कि समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुलभ और किफायती दरों पर पहुँच सकें।

साथ ही, अस्पताल प्रशासन ने घोषणा की है कि 5 अक्टूबर से मर्सी हॉस्पिटल में 24×7 इमरजेंसी एवं ICU सेवाएँ प्रारंभ की जा रही हैं, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके। इसके अतिरिक्त अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे पर 50% तक की छूट तथा पैथोलॉजी और अन्य जांचों पर 30% तक की छूट दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाओं से जोड़ना है। निःशुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए इच्छुक नागरिक 06532-351518 पर संपर्क कर सकते हैं या अधिक जानकारी के लिए themercyhospital.in पर विजिट कर सकते हैं।













