शनिवार को अलकापुरी, श्रीकृष्णा नगर एवं सहयोगी मुहल्ले लखारी, मोहनपुर, शिवपुरी, आनंद नगर और संगीता पुरी की संयुक्त पहल पर सार्वजनिक दुर्गा मंडप में भव्य खिचड़ी भोग प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक चले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मातारानी के भोग प्रसाद को ग्रहण करने के लिए भक्तगण कतारों में खड़े नजर आए। वहीं, राहगीरों ने भी रुककर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय बन गया।
इस पावन अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों में डॉ. विकास लाल, डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ और समाजसेवी संजीत भाई विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंस रस्तोगी, आलोक कोशा अध्यक्ष अनुराग, सरोज, अंडू गोपाल सहित मंडप के जजमान दीपू जी, अशोक सिंह और गुड्डू का अहम योगदान रहा। पूजा समिति के वरिष्ठ सदस्यों बासुदेव चंद्रवंशी, विश्वकर्मा जी, भार्गव जी, सुधीर शर्मा और प्रो. अनिल चौधरी ने भी पूरे आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। समिति अध्यक्ष बासुदेव महता और सचिव सुनीत कुमार सिंह ने सभी सहयोगियों को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह आयोजन श्रद्धा, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने मातारानी से सभी श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि की कामना की।












