गिरिडीह के बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर में शनिवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसाद ग्रहण करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़ पड़े। मां दुर्गा को चढ़ाए गए 18 माला की डाक ने भक्तों में खास उत्साह भर दिया। सबसे अधिक बोली लगाने वाले श्रद्धालुओं को मां दुर्गा का माला सौंपा गया। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के बाद हर साल इस भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस वर्ष भी माहौल भक्तिमय रहा, भक्ति गीतों और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। मौके पर अजय बगेड़िया, दिनेश खेतान, रवि राज, दीपक मोदी, अनिल मिश्रा, गोपाल संथालिया, लखी प्रसाद गोरीसरिया, प्रदीप अग्रवाल, नवीन सिन्हा, मनोज संघाई, बबलू भारतीया, गोपाल डोकानिया, महेश शर्मा, पवन संघाई और प्रकाश साव समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।












