गिरिडीह। जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं में एक बड़ी पहल के तहत मर्सी अस्पताल ने आज से आपातकालीन एवं भर्ती सेवाओं का शुभारंभ कर दिया है। अस्पताल के नए C.E.O. डॉ. पी. एच. मिश्रा (MBBS, DNB, MHA, AIIMS, New Delhi) ने बताया कि गिरिडीह के सबसे बड़े अस्पताल में CT स्कैन, USG, एक्स-रे, लैब और फार्मेसी जैसी सुविधाएँ 24 घंटे उपलब्ध होंगी और योग्य चिकित्सक हर समय आपातकालीन सेवाओं के लिए तैनात रहेंगे। निदेशक श्री नीरज शाहाबादी ने कहा कि मर्सी अस्पताल दयाभाव और सेवा भाव के आधार पर संचालित होगा, जबकि निदेशक श्री विश्वजीत ने कहा कि यहाँ का उद्देश्य केवल लोगों की सेवा है, न कि मुनाफा कमाना। मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी रोग, आईसीयू, स्त्री-बाल रोग, ईएनटी और दंत चिकित्सा सहित सभी विशेषज्ञ सेवाएँ अब स्थानीय लोगों के लिए उपलब्ध हैं, और भविष्य में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।












