Aba News

न्यू बरगंडा में लाखों की चोरी, परिवार पूजा में गया तो घर खाली कर गए चोर

नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा प्रोफेसर कॉलोनी निवासी शिवनारायण पांडेय के आवास में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार को सवेरे इसकी जानकारी मिली। बताया गया कि शिवनारायण पांडेय पूरे परिवार के साथ दुर्गा पूजा में सम्मिलित होने के लिए अपने गांव बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भंवरडीह गए हुए थे। आज सुबह पड़ोस ने चोरी की घटना फोन के माध्यम से उन्हें दिया।

जिसके बाद गांव से गिरिडीह पहुंचे। इसके बाद इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गईं। नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार SI विक्रम कुमार दल बल के साथ चोरी घटना की जानकारी ली। वही सैंपल कलेक्ट किया गया। जानकारी दिया गया कि रसोई घर के खिड़की को उखाड़ कर चोर अंदर प्रवेश किया। जिसके बाद रूम को तोड़कर दीवान ओर गोदरेज को तोड़कर सामान का चोरी कर लिया। गृह स्वामी के अनुसार 50 हज़ार रुपए नगर ओर करीब 6 लाख के सोना और चांदी का ज्वेलरी, 22 हजार रुपए का कैमरा सहित अन्य सामान अपने साथ ले गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें