Aba News

चोरी की छह बाइक और दो मोबाइल बरामद, गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

गिरिडीह के धनवार थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़े बाइक चोरी गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इरगा नदी के पास चलाए गए विशेष अभियान में गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचते हुए उनके पास से छह चोरी की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए। गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय चोरी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने चोरी की बाइकों को मॉडिफाई कर बेचने की साजिश कबूल की। बरामद बाइक में अपाची, स्प्लेंडर, पैशन प्रो और यामाहा फेज़र शामिल हैं। छापेमारी टीम में धनवार, जमुआ और घोड़थम्भा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई रही। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें