Aba News

भाकपा माले का प्रतिवाद मार्च, सांसद-विधायक पर उठाए सवाल

बिरनी व सरिया थाना क्षेत्र की सीमा पर खैराघाट के समीप युवती के साथ दरिंदगी कर हत्या के मामले को लेकर सोमवार को भाकपा माले ने भरकट्टा बाजार में प्रतिवाद मार्च निकालकर नुक्कड़ सभा की। सभा में बिरनी प्रमुख रामु बैठा ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, लेकिन यदि अन्य आरोपी शामिल हैं तो उन्हें भी अविलंब गिरफ्तार किया जाए।

सभा में उपप्रमुख शेखर सुमन ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” का नारा देने वाली पार्टी के शासनकाल में बहनों-बेटियों के साथ लगातार शोषण, दमन और हत्या हो रही है। उन्होंने स्थानीय सांसद और विधायक से जवाब मांगा कि क्षेत्र में बेटियों के साथ अन्याय क्यों जारी है। सभा में चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र पहल नहीं हुई तो भाकपा माले सड़क पर व्यापक आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें