शारदीय नवरात्र की महासप्तमी के अवसर पर सार्वजनिक दुर्गा स्थान पचम्बा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आर्य प्रितिम द्वारा प्रस्तुत इस रंगमंच कार्यक्रम का शुभारंभ डीएसपी टू कौसर अली, इंस्पेक्टर मंटू कुमार एवं पूजा समिति के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम स्थल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
आज महाष्टमी के पावन अवसर पर निशा दुबे द्वारा भजन जागरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में समिति के संयोजक मुकेश साहु, अध्यक्ष संजय कुमार कंधवे, सचिव दीपक साह, उपाध्यक्ष पवन कंधवे समेत सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था ने पूरे आयोजन को और भी विशेष बना दिया।












