Aba News

गिरिडीह में राज टेलीकॉम का तीसरा वीकली मेगा ड्रॉ सफल, ग्राहकों में दिखा उत्साह

गिरिडीह के प्रसिद्ध मोबाइल विक्रेता राज टेलीकॉम द्वारा आयोजित वीकली मेगा लकी ड्रॉ का तीसरा सप्ताह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस बार न्यू बरगंडा के रामानंद मधुकर ने मेगा इनाम के तौर पर स्कूटी जीती, जबकि परिजात किशोर को 1 लाख रुपये मूल्य का ओप्पो मोबाइल इनाम स्वरूप मिला। विजेताओं को समारोह में पुरस्कार सौंपे गए, जिससे ग्राहकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा गया।

इस मौके पर राज टेलीकॉम के संचालक रवि रंजन ने बताया कि लकी ड्रॉ योजना अब हर सोमवार को आयोजित की जाएगी और दिवाली तक लगातार चलेगी। उन्होंने कहा कि यह ऑफर ग्राहकों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसमें हर सप्ताह आकर्षक इनाम जीतने का मौका मिलेगा। लगातार तीसरे सप्ताह के सफल आयोजन ने ग्राहकों का उत्साह और बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें