गिरिडीह के आम बागान सिहोडीह में नवरात्र के अवसर पर बने भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का शुभारंभ नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू ने सोमवार शाम फीता काटकर किया। मां दुर्गा का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मंत्री सोनू ने समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और श्रद्धा का संदेश देते हैं।

पूजा स्थल पर मौत का कुआं, झूले, डांस कार्यक्रम और तारामती शो समेत कई मनोरंजन के साधन श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। इस मौके पर एसडीपीओ जीत वाहन उरांव, अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद और थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समिति ने सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतरीन व्यवस्था की है, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर उल्लास और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला।












