गिरिडीह : मुफ्फासिल थाना क्षेत्र के सिरसिया स्थित बीबी गोल्ड एंड जेम्स ज्वेलरी शॉप में शनिवार दोपहर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। ग्राहक बनकर आईं दो महिलाओं ने दुकानदार को बातचीत में उलझाया और करीब 30 हजार रुपये मूल्य के चांदी के जेवरात चोरी कर मौके से फरार हो गईं। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दोनों महिलाएं साफ दिखाई दे रही हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार ने मुफ्फासिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपित महिलाओं की पहचान में जुटी है। इस चोरी की वारदात से स्थानीय व्यवसायियों में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाएं व्यापार माहौल को प्रभावित कर रही हैं। वहीं पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपित जल्द ही पकड़े जाएंगे।












