Aba News

बकाया वेतन भुगतान को लेकर सफाई कर्मियों का आक्रोश, नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

दुर्गा पूजा के पांच दिन बीत जाने के बाद भी नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने पर आज उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट पर ताला लगाकर कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी। कर्मचारियों ने कहा कि पूजा जैसे बड़े पर्व के दौरान भी वेतन भुगतान न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार की ओर से भुगतान को लेकर पत्र जारी किया गया था, लेकिन नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण उनका वेतन अब तक नहीं मिल पाया है। इस वजह से परिवार के भरण-पोषण में दिक्कतें आ रही हैं और त्योहार का माहौल भी उनके लिए मायूस भरा साबित हो रहा है।

प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनके बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उनका कहना है कि वर्षों से नगर निगम प्रशासन उनकी समस्याओं को नजरअंदाज करता आ रहा है। सफाई कर्मचारी लगातार शहर की स्वच्छता और सफाई व्यवस्था संभालते हैं, लेकिन उनके हक के पैसे समय पर नहीं दिए जाते। कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वे कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे। इस आंदोलन से शहर की सफाई व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है, जिससे आम जनता को भी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें