Aba News

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक शुरू, दुर्गा पूजा को लेकर बनाए गए विशेष निर्देश

गिरिडीह में दुर्गा पूजा को लेकर नगर भवन में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक शुरू हुई। बैठक की अध्यक्षता डीसी रामानिवास यादव कर रहे हैं, वहीं एसपी डॉ. बिमल कुमार समेत जिले के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होना चाहिए।

बैठक में गणमान्य लोगों ने भी कई अहम मुद्दे उठाए, जिन पर प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने सभी से आपसी भाईचारा और सहयोग बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं ताकि त्योहार बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें